फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कारोबारियों ने जर्जर शौचालय पर जड़ा ताला

Fri, 02 Oct 2026 03:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कारोबारियों ने जर्जर शौचालय पर जड़ा ताला
विज्ञापन
तालकटोरा। राजाजीपुरम के ई-ब्लॉक मार्केट स्थित सुलभ इंटरनेशनल की ओर से संचालित शौचालय पर व्यापारियों ने बृहस्पतिवार दोपहर ताला लगा दिया। नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। व्यापारियों अंकित वाजपेयी, राम कुमार, विशाल और आदी गुप्ता ने बताया कि शौचालय की छत जर्जर है और कभी भी हादसा हो सकता है। गंदगी के कारण दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी होती है। उनका दावा है कि कई व्यापारियों को मूत्र संक्रमण की समस्या हो चुकी है। राजाजीपुरम व्यापार मंडल अध्यक्ष ऋषभ गुप्ता ने बताया कि नगर निगम और सुलभ इंटरनेशनल से कई बार जीर्णोद्धार की मांग की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें