फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: व्यापारियों ने किया हवन-पूजन, वाल्मीकि समाज ने काटा केक

विज्ञापन
राजनाथ सिंह के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर व्यापारियों ने बांटी मिठाई
विज्ञापन
रक्षामंत्री के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर अमीनाबाद स्थित शिव मंदिर में व्यापारी समाज ने हवन-पूजन और आरती कर उनके स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं और व्यापारियों ने प्रसाद के रूप में लड्डू भी वितरित किए। कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर निगम के कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सुशील तिवारी ''''पम्मी'''', श्याम किशनानी, डॉ. गुरमीत सिंह, केदारनाथ बाजपेयी, राजीव बाजपेई, अनुराग मिश्रा, विजय मोतियानी समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।इसके अलावा वाल्मीकि समाज ने भी राजनाथ सिंह के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर चारबाग स्थित रवींद्रालय में संगोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर 11 किलो का केक काटा गया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने राजनाथ सिंह के दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के पूर्व सदस्य राम सिंह वाल्मीकि ने किया। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह ने सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया है जिससे, विकास कार्यों को गति मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें