बेटियों की जीत पर व्यापारियों ने मनाया जश्न
लखनऊ। महिला क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में भारत की जीत से उत्साहित आदर्श व्यापार मंडल की ओर से इंदिरानगर और भूतनाथ मार्केट के व्यापारियों ने सोमवार को बधाई मार्च निकालकर मिठाइयां बांटी। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि भारत की बेटियों ने दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त देकर ट्रॉफी जीतने का सपने का पूरा किया है। चेयरमैन कमल अग्रवाल, सुमित सिंह, राजेश सक्सेना,अरुण अठवानी, अक्षय जैन, राजू जैन आदि मौजूद रहे।