लखनऊ। भारतीय सूचना प्रद्योगिकी संस्थान लखनऊ में बुधवार को बौद्धिक संपदा अधिकार और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और स्टार्टअप एक्सपो विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का आयोजन इनोवेशन टेक्नोलॉजी ट्रांसफर ऑफिस , फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के साथ ही भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के सहयोग से हुआ। यहां सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्योग मंत्रालय के सहायक निदेशक सतीश कुमार ने बताया कि आईपीआर व तकनीक स्थानांतरण के जरिए कम संसाधनों के साथ सफलता मिल सकती है। संस्थान के निदेशक डॉ० अरुण मोहन शैरी ने नवाचारों के ट्रेडमार्क पर बात की। आईआईटीआर के वैज्ञानिक डॉ० पार्थसारथी ने भी अपनी बात रखी।