फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ईयरफोन लगा दौड़ा रहा था ट्रैक्टर-ट्रॉली, किसान को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
काकोरी। दुबग्गा में जेहटा माल रोड पर रविवार दोपहर ईयरफोन लगाए एक चालक ने बेकाबू रफ्तार में ट्रैक्टर-ट्रॉली दौड़ाई। पैदल जा रहे एक किसान को टक्कर मार दी। कुछ दूर जाकर वह ट्रैक्टर छोड़ भाग निकला। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब डेढ़ घंटे बाद प्रदर्शन खत्म कराया। तब शव मोर्चरी भेजा गया।
विज्ञापन



माल के काकराबाद गांव निवासी किसान रामदेव गोस्वामी (50) हर रोज जेहटा के पास स्थित श्री गोमेश्वर महादेव मंदिर जाते थे। रविवार दोपहर वह मंदिर से पैदल ही घर लौट रहे थे। तभी जेहटा चौराहे के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनको टक्कर मार दी। इससे रामदेव सड़क पर गिरे और सिर पर गंभीर चोट से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कुछ दूर जाने के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया।
ग्रामीणों ने बताया कि चालक ईयरफोन लगाए थे। जिसकी वजह से उसने ट्रैक्टर चलाने में ध्यान नहीं दिया और हादसा हो गया। आरोपी चालक की गिरफ्तारी व मुआवजा आदि की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जेहटा-माल रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे।
विज्ञापन

दुबग्गा इंस्पेक्टर अभिनव कुमार वर्मा ने मुआवजा दिलाने व उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। मृतक रामदेव अविवाहित थे। उनके दो भाई सदाशिव व राममिलन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें