फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रैक्टर ट्राॅली नहर में गिरी, चालक की मौत

Tue, 24 Mar 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर में रविवार दोपहर गाय और ऑटो को बचाने में ट्रैक्टर ट्राली नहर में जा गिरी। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


अलीनगर सुनहरा निवासी अवध राम ने बताया कि भाई तेज बहादुर (37) रविवार दोपहर करीब 12 बजे ट्रैक्टर ट्राॅली में गोबर लादकर फेंकने गए थे। लौटते समय अलीनगर सुनहरा में हनुमान मंदिर के पास उनके सामने अचानक गाय और ऑटो लेकर युवक आ गया। भाई ने दोनों को बचाने के लिए अचानक ट्रैक्टर में ब्रेक लगा दी। रफ्तार अधिक होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्राली सहित नहर में जा गिरा। ट्रैक्टर के नीचे भाई फंस गए। लोगों ने पुलिस को जानकारी देते हुए तेज बहादुर को बाहर निकालने की कोशिश की। मगर वह कुछ कर न सके। ऐसे में पुलिस ने हाइड्रा बुलवाकर लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नहर से तेज बहादुर को निकाला। पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचीं। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अवध राम ने बताया कि भाई अविवाहित थे। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह ने बताया कि अभी तक घटना में कोई शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें