फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रैक्टर ट्राॅली ने बोलेरो में मारी टक्कर, एक गंभीर

Sat, 08 Jun 2024 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। बरदेहरा-नानपारा मार्ग पर लकड़ी लादकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली ने बरदेहरा गांव के निकट बोलेरो में टक्कर मार दी। जिसमें बोलेरो सवार जख्मी हो गया। उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बलरामपुर जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी रमेश तिवारी एक निजी कंपनी में बलरामपुर में तैनात है। बुधवार रात वह बोलेरो से साथी गनमैन अब्दुल खालिक के साथ सोनवा थाना क्षेत्र के बरदेहरा-नानपारा मार्ग स्थित बरदेहरा गांव के पास पहुंचा। तभी सामने से लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली ने अनियंत्रित होकर बोलेरो में टक्कर मार दी। जिससे खालिक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच भेजा गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली लेकर चालक भाग गया। रमेश तिवारी ने सोनवा थाने में शुक्रवार को केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक सोनवा श्याम देव चौधरी ने बताया कि जल्द ही आरोपी चालक गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें