फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रेम-प्रसंग में बाधा बनी मां को बेटी ने पिलाया जहरीला पदार्थ

Sat, 07 Oct 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। क्षेत्र में एक किशोरी ने प्रेम-प्रसंग में बाधा बन रही अपनी मां को चाय के साथ जहरीला पदार्थ पिला दिया। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत सामान्य होने पर महिला ने बेटी और उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बेटी का एक स्थानीय युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसकी जानकारी होने पर महिला ने बेटी को रोका। इससे किशोरी अपनी मां से नाराज थी। बृहस्पतिवार की देर शाम उसने चाय के साथ जहरीला पदार्थ अपनी मां को पिला दिया। कुछ देर बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी।
स्थानीय लोगों की मदद से महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का पति मजदूरी करता है। घटना के समय वह घर पर नहीं था। पीड़िता ने बेटी और उसके प्रेमी हिमांशु के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। थाना प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर बेटी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। महिला की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें