फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टाउन वेंडिंग कमेटी ने विभिन्न समस्याओं पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज स्थित त्रिलोकी नाथ मार्ग पर टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बैठक में स्ट्रीट वेंडर्स की समस्याओं, उनके अधिकारों एवं आजीविका से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। समिति के अध्यक्ष शम्भुनाथ गुप्ता ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स के रोजगार की सुरक्षा एवं उनके कल्याण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने पथ विक्रेता अधिनियम के तहत मिलने वाले अधिकारों एवं सुविधाओं को प्रत्येक पात्र स्ट्रीट वेंडर तक पहुंचाने की मांग की। टीवीसी जोन 2 के सुभाष चंद्र जायसवाल ने नगर निगम से जल्द वेंडिंग आवंटन की मांग की। बैठक में स्ट्रीट वेंडर्स की समस्याओं को संबंधित अफसरों के सामने उठाने पर सहमति बनी। कैलाश नाथ श्रीवास्तव, राम बाहर पांडेय, केके मोदी, अनिल पांडेय, दिलीप मोदी, रमेश गुप्ता, अब्दुल रफ़ीक़, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें