फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के बाहर राम मंदिर पर बात करना ठीक नहीं, फैसले का इंतजार करें दोनों पक्ष : रीता बहुगुणा

Fri, 04 May 2018 02:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने शुक्रवार को अयोध्या में कहा कि राम मंदिर मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। कोर्ट के बाहर अब मंदिर पर बात करने का कोई औचित्य नहीं। दोनों पक्षों को कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए।  
विज्ञापन


अयोध्या दौरे पर आईं बहुगुणा ने सरकार की 133 करोड़ की परियोजनाओं का किया निरीक्षण। गुप्तार घाट के निरीक्षण के दौरान एक सवाल का सही जवाब ना दे पाने पर जोशी ने सरयू नहर खंड के अधिशासी अभियंता केसरी सिंह को कड़ी फटकार लगाई। बोलीं कि काम में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके बाद वह राम की पैड़ी पर पहुंचीं। यहां गंदगी देख वह भड़क उठीं। वहां मौजूद अफसरों को उन्होंने दिर्नेश दिए कि राम की पैड़ी की प्रतिदिन सफाई कराई जाए। इसके लिए सफाई कर्मचारियों की एक टीम बनाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री ने सरयू घाट के आसपास के मंदिरों को एक रंग में रंगने का भी दिया निर्देश। दिगंबर अखाड़े में हो रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हर 15 दिन में वह अयोध्या का निरीक्षण करेंगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उनके साथ प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी और सांसद लल्लू सिंह भी थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें