फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुकानों से काजू, मूंगफली, मखाना व बादाम के 11 नमूने लिए

Sun, 22 Oct 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मिलावटी खाद्य पदार्थाें की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीमों ने शनिवार को शहर के साथ कस्बों में जांच की। शहर की सात दुकानों पर जांच की। संदिग्ध मिलने पर काजू समेत 11 खाद्य पदार्थों के नमूने भरे।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेफाली रस्तोगी की टीम ने शहर के इंदिरानगर स्थित कैंडी लैंड से मूंगफली और शशी सुपर मार्केट से काजू का नमूना भरा। भदोखर में कृष्ण कुमार गुप्ता की दुकान से काजू व राजेश तिवारी की दुकान ने मूंगफली दाना का नमूना लिया गया। तकिया चौराहा स्थित कृष्ण कुमार की दुकान से किशमिश व साबूदाना, शिवचंद की दुकान से बादाम व अमरनाथ की दुकान से मखाना का नमूना भरा गया।
टीम ने जमालपुर स्थित महादेव की दुकान से मूंगफली का नमूना लिया। सहायक खाद्य आयुक्त अजीत कुमार राय ने बताया कि दुकानों से लिए गए 11 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें