फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: समाज सेवा का लिया संकल्प, पदाधिकारी सम्मानित

विज्ञापन
गोमतीनगर के विराजखंड सि्थत होटल में रविवार को रोटरी क्लब-3120 की ओर से प्रतिष्ठा (पब्लिक इमेज)
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विराजखंड सि्थत होटल में रविवार को रोटरी क्लब-3120 की ओर से प्रतिष्ठा (पब्लिक इमेज) कार्यक्रम हुआ। इसमें जन छवि पर चर्चा की गई। समाज सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग करने का संकल्प लिया गया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि क्लब की शक्ति उसके सेवा कार्य में है। इनकी प्रभावी प्रस्तुति और सकारात्मक जन छवि बनाना भी आवश्यक है। क्लब के पीडीजी रणजीत सिंह ने कहा कि समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने से ही अधिक लोगाें की सेवा की जा सकेगी। इसके लिए कार्यों की जानकारी अधिक लोगों तक पहुंचना जरूरी है। मुख्य अतिथि बासुदेव गोलीयान, आरआई डायरेक्टर नॉमिनी (जोन 27–29) रहे। कार्यक्रम में 50 रोटरी क्लबों के करीब 300 पदाधिकर्यों ने भाग लिया। क्लब अध्यक्ष सुनील चतुर्वेदी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बिंदु सिंह, सचिव मनिंदर सक्सेना, कोषाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, इंटरसिटी चेयरमैन श्याम पचौरी, सह-चेयरमैन अमरीश माथुर, सह मंडलाध्यक्ष पीयूष सिंह, अजय टंडन आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें