फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: समाज सेवा का लिया संकल्प, बच्चों में बांटी स्टेशनरी

Tue, 10 Feb 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
निरालानगर सि्थत होटल में इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ की ओर से सोमवार को स्वागत एवं सम्मान समारोह हुआ
विज्ञापन
लखनऊ। निरालानगर सि्थत होटल में इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ की ओर से सोमवार को स्वागत एवं सम्मान समारोह हुआ। इसमें सभी सदस्यों ने समाज सेवा का संकल्प लिया। साथ ही जरूरतमंद बच्चों में स्टेशनरी वितरित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति से हुआ। मुख्य अतिथि क्लब की जिलाध्यक्ष पिया नारायण ने कहा कि आगे बढ़ों और उदाहरण पेश करों। समाज की सेवा करना ही सबसे बड़ी पूजा है। बातों का असर कम और उदाहरण का असर अधिक होता है। क्लब की अध्यक्ष शिखा राज ने कॉलर पहनाकर प्रिया को सम्मानित किया। सचिव पल्लवी अग्रवाल ने क्लब की सालभर की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष शिखा राज, सह-अध्यक्ष ज्योति महिपाल, उपाध्यक्ष कविता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पूजा सेठ, जोनल हेड रीठा सिंह, संगीता मित्तल, रोली बंसल आदि सदस्य मौजूद रहीं।

निरालानगर सि्थत होटल में इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ की ओर से सोमवार को स्वागत एवं सम्मान समारोह हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें