फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्रों को बताया पौधरोपण का महत्व

Fri, 05 Jul 2024 05:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। वन विभाग की ओर से वन महोत्सव कार्यक्रम का संचालन हो रहा है। इसके तहत विभागवार लक्ष्य आवंटित कर पौधरोपण कराया जा रहा है। वहीं विद्यालयों में छात्रों को इसका महत्व बताते हुए उन्हें पौधरोपण करने व उसे वृक्ष बनने तक सेवा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले को मिले पौधरोपण का लक्ष्य पूरा करने के लिए वन विभाग अन्य विभागों के साथ मिल कर पौध रोपण करा रहा है। वहीं नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में पौधों की बरात निकाल कर लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इतना ही नहीं विद्यालयों में छात्रों को पौधों से होने वाले फायदे, उनकी उपयोगिता व महत्व की जानकारी देकर पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान बच्चों को पौध उपलब्ध कराकर उसे रोपित करने तथा उनके वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल, सिंचाई व निराई आदि करने को प्रेरित किया जा रहा है।

पुलिस लाइन में एसपी ने किया पौधरोपण
पुलिस लाइन परिसर में बृहस्पतिवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां एसपी घनश्याम चौरसिया, सीओ अतुल कुमार चौबे व आरआई अखिलेश कुमार ने मातहतों के साथ परिसर में पौधरोपण किया। साथ ही लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया।
विज्ञापन


सपा कार्यकर्ताओं ने रोपे पौधे
सपा कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पीडीए वृक्षारोपण अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को इकौना के ग्राम कंजड़वा व जगदीशपुर में जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव के नेतृत्व में पौधरोपण किया। इस मौके पर काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें