रायबरेली। जगतपुर क्षेत्र के चांदमऊ गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन रविवार को कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी नरेंद्रदेवानंद सरस्वती महाराज ने सती मोह और शिव विवाह की कथा सुनाई। कहा कि भगवान शिव और सती रामकथा सुनने ऋषि कुंभज के यहां गए। शिव जी ने कथा श्रवण कर कैलाश जाते ही अपने इष्ट भगवान राम के दर्शन प्राप्त किए। सती ने कथा का परित्याग कर राम पर संदेह, राम की परीक्षा और फिर पति से झूठ बोलाकर पतीत्व सुख से वंचित रही। कड़ी तपस्या के बाद सती ने भगवान को प्राप्त किया।