फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टोकन नंबर डिस्प्ले न होने से लोहिया संस्थान में लगती हैं लंबी कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लोहिया संस्थान में पंजीकरण के बाद डॉक्टरों के परामर्श से लेकर दवा लेने में मरीजों का हालत खराब हो रही है। हर जगह लंबी लाइन लगती है। कहने को तो वहां टोकन नंबर के हिसाब से डिस्प्ले बोर्ड लगे हैं, लेकिन ज्यादातर समय इसका संचालन नहीं होता है। ऐसे में हर जगह मरीजों की लंबी लाइन लगती है।
विज्ञापन


लोहिया संस्थान में इस समय रोजाना करीब चार हजार मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। इन मरीजों को पंजीकरण के बाद टोकन नंबर के हिसाब से दिखाना होता है। इसके लिए संस्थान में डिस्प्ले बोर्ड की व्यवस्था है। कई बार ये काम नहीं करते हैं। इसकी वजह से मरीज अनावश्यक डॉक्टर के केबिन के बाहर लाइन में खड़े रहते हैं। संस्थान में मरीज को दिखाने आए मोहम्मद रियाज ने बताया कि सुबह पंजीकरण के समय भी लंबी लाइन में खड़े होकर पंजीकरण कराना पड़ा था। इसके बाद जब डॉक्टर को दिखाने के बाद दवा काउंटर पर पहुंचा तब भी लंबी लाइन थी। वहां लगा डिस्प्ले नहीं चल रहा था, इसकी वजह से उनको लाइन में खड़े रहना पड़ा। वहीं संस्थान प्रशासन के अनुसार जहां पर डिस्प्ले बोर्ड हैं, ज्यादातर समय उनका संचालन होता है। किसी तकनीकी समस्या की वजह से ही ऐसा हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें