फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एकजुट होकर आने वाली पीढ़ी को सौंपेंगे स्वस्थ पर्यावरण

Mon, 15 May 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दरियापुर स्थित वन विभाग की नर्सरी में रविवार को एक गोष्ठी हुई। इसमें पर्यावरण को हरा भरा बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान लोगों को पर्यावरण और प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे बताया गया। वन क्षेत्राधिकारी सदर अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है। ओजोन लेयर के प्रभावित होने से लोगों को दुष्प्रभाव झेलने पड़ रहे हैं। इसका स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। अभी भी समय है। हमें समय रहते ही जागरूकता व एकजुटता के साथ इस समस्या से निपटने के प्रयास करने होंगे। तभी हम आने वाली पीढ़ी को विरासत में स्वस्थ पर्यावरण सौंप सकेंगे। यह हमारी जिम्मेदारी भी बनती है, जिसका निर्वहन पूर्ण ईमानदारी के साथ करना होगा।
विज्ञापन

फारेस्टर अजय सक्सेना ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के असंतुलन को रोकने के लिए पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय रूप से पूर्ण सहयोग प्रदान करें। एकजुट प्रयासों से ही पर्यावरण संरक्षण संभव है। वन रक्षक आशीष कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें प्रकृति के नजदीक रहना होगा, ताकि हमारा पेड़-पौधों के साथ में लगाव बने। उन्होंने कहा कि हमें स्वयं के साथ-साथ अपने बच्चों को भी मिट्टी व पेड़-पौधों के साथ जोड़ना जरूरी है। इस मौके पर नवन सिंह, विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें