लखनऊ। गणतंत्र दिवस की परेड में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल शनिवार को सुबह 8:45 से 11:15 बजे तक चलेगी। हजरतगंज चौराहे से रॉयल होटल चौराहे के बीच विधानसभा के मुख्य मार्ग पर रिहर्सल के दौरान यातायात बाधित रहेगा। लोग वैकल्पिक मार्गों से जा सकेंगे। आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस, स्कूल वाहन, शव वाहन प्रतिबंधित मार्ग पर जा सकेंगे। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।