लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में कुछेक इलाकों में गरज-चमक के साथ पानी के आसार हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में आंशिक बदली छाए रहने की संभावना जताई गई है। बुलेटिन में जारी चेतावनी में कहा गया है कि मौसम के मिजाज शुक्रवार को बदले रहेंगे। हालांकि तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं रहेगी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने के आसार हैं।