फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नैमिषनगर, वरुण विहार में पंजीकरण का आज आखिरी दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नैमिषनगर और वरुण विहार योजना में पंजीकरण का मंगलवार को अंतिम दिन है। दोनों योजनाओं के 4500 भूखंडों के लिए अब तक करीब 30 हजार लोग आवेदन कर चुके हैं। पंजीकरण एलडीए की वेबसाइट registration.ldalucknow.in पर होगा। नैमिषनगर में 3800 और वरुण विहार में भूखंड की कीमत 2800 रुपये प्रतिवर्ग फीट है। वरुण विहार योजना आगरा एक्सप्रेसवे के पास और नैमिषनगर योजना सीतापुर रोड पर विकसित की जा रही है। वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि योजना की लॉटरी तीन से पांच नवंबर के बीच कराने की तैयारी है। इसके बाद दूसरे चरण का पंजीकरण खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें