फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गृहकर पर आठ फीसदी छूट पाने का आज आखिरी मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गृहकर पर आठ फीसदी की छूट का लाभ लेने का रविवार को आखिरी दिन है। इसके बाद पहली जून से छूट की दरों में कटौती कर दी जाएगी। नगर निगम करदाताओं के लिए रविवार को भी कार्यालय खोलेगा। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह के मुताबिक ऑनलाइन माध्यम से गृहकर जमा करने पर आठ और ऑफलाइन माध्यम से भुगतान पर छह प्रतिशत की छूट मिल रही है। पहली जून से ये दरें क्रमश: पांच और चार प्रतिशत ही रह जाएंगी। सभी जोनल कार्यालयों पर रविवार को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक टैक्स जमा होगा। करदाता घर बैठे वेबसाइट lmc.up.nic.in से भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें