फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रथम सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने का आज अंतिम अवसर

Sat, 03 Jan 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 के विषम सेमेस्टर अंतर्गत स्नातक व परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब नियमित विद्यार्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से तीन जनवरी तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। ऑनलाइन भरे गए परीक्षा फॉर्म का प्रिंट संबंधित संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष अथवा निदेशक कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। परिसर के छात्रों को परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा। कॉलेजों के विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने से पहले अपने कॉलेज से एनरोलमेंट नंबर प्राप्त करना अनिवार्य होगा। परीक्षा फॉर्म में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर विद्यार्थी व्हाट्सएप नंबर 7991200609 व 7991200506 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें