पॉलीटेक्निक में प्रवेश दस्तावेज की जांच का आज आखिरी मौका
लखनऊ। राजकीय, अनुदानित और निजी पॉलीटेक्निक में चल रही प्रवेश काउंसिलिंग में दस्तावेज जांच की तिथि एक दिन और बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थी शनिवार शाम छह बजे तक किसी भी राजकीय व अनुदानित पॉलीटेक्निक संस्थान जाकर अपने दस्तावेज की जांच करा सकते हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि तीसरे चरण में संस्थान व पाठ्यक्रम का आवंटन पाए अभ्यर्थियों के लिए सीट एक्सेप्टेंस शुल्क जमा करने और अभिलेख सत्यापन की तिथि 26 जुलाई तक होगी।