फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईटीआई में प्रवेश का आज अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों के लिए सोमवार को अंतिम मौका है। प्रवेश सत्र 2026 के पंचम चरण के तहत रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए दोपहर 12 बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय से पहले शहर के किसी भी राजकीय आईटीआई में पहुंचकर सीधे प्रवेश ले सकते हैं। नोडल प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने बताया कि पहले ऑनलाइन आवेदन करने वाले और सीट न पाने वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। पूर्व में चयनित होने के बावजूद प्रवेश न ले पाने वालों को भी मौका मिलेगा। प्लेसमेंट अधिकारी एमए खां के अनुसार, अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें