फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम का संपूर्ण समाधान दिवस आज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। नगर निगम और जलकल विभाग से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई और उनके निस्तारण के लिए लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय में शुक्रवार को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। इसमें महापौर सुषमा खर्कवाल समस्याओं को सुनेंगी। यहां शहरवासी सफाई, मार्ग प्रकाश, पार्क, सड़क निर्माण व गृहकर-जलकर आदि से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि यदि किसी भवन स्वामी की गृहकर से जुड़ी शिकायत हो तो वह अपने मकान की सामने से फोटो, आवेदन पत्र और पुराना बिल जरूर लाए, जिससे यह पता चल सके मकान का उपयोग आवासीय है या व्यावसायिक। फोटो में यह दिखना चाहिए कि मकान कितने मंजिल बना है। इससे शिकायत का निस्तारण आसानी से होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें