फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नाग पंचमी आज, शिव आराधना के साथ होगी नाग देवता की पूजा

विज्ञापन
नाग पंचमी आज, शिव आराधना के साथ होगी नाग देवता की पूजा
विज्ञापन
लखनऊ। सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाने वाला नाग पंचमी पर्व इस बार 17 अगस्त यानी सोमवार को मनाया जाएगा। सोमवार होने से इस बार पर्व का महत्व और बढ़ गया है। श्रद्धालु नाग देवता के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना करेंगे। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि पंचमी तिथि 16 अगस्त को शाम 4:52 बजे शुरू होगी और 17 अगस्त को शाम 5 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के कारण नाग पंचमी 17 अगस्त को मनाई जाएगी। पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5:51 से 8:29 बजे तक रहेगा। सनातन परंपरा में नागों का विशेष महत्व है। भगवान शिव के गले में नाग सुशोभित हैं, जबकि भगवान विष्णु शेषनाग की शैया पर विराजते हैं। नाग पंचमी पर नाग देवता और सर्पों की अधिष्ठात्री देवी मनसा की पूजा की जाती है। घर की दीवारों पर नाग की आकृति बनाकर पूजा करने की भी परंपरा है। नाग पंचमी पर लखनऊ में गुड़िया पीटने की लोक परंपरा भी निभाई जाती है। कन्याएं गुड़िया बनाती हैं और चौराहों पर भाई प्रतीकात्मक रूप से उन्हें डंडे से पीटते हैं। यह परंपरा पर्व को धार्मिक आस्था के साथ लोक संस्कृति से जोड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें