फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बदला लेने के लिए युवकों पर की थी फायरिंग

Fri, 06 Oct 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फालोअप
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार हमलावरों के खिलाफ केस, एक आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में दो युवकों पर हुई फायरिंग के मामले में बृहस्पतिवार को पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस की मानें तो बदला लेने की नियत से घटना को अंजाम दिया गया था। घटना में शामिल एक हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गदागंज थाना क्षेत्र बांसी रिहायक गांव निवासी बलवंत सिंह उर्फ सिंटू सिंह (27) पुत्र यशवंत सिंह गांव के ही ठेकेदार दिनेश सिंह का मुंशी है। बुधवार की शाम वह बाइक से अपने साथी पूरे मालिन मजरे बांसी रिहायक सुनील सैनी (17) के साथ वापस घर जा रहा था, तभी पुल के पास पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी थी। इसमें बलवंत गंभीर रूप से घायल हो गया था, जबकि बारूद पड़ने से उसका साथी झुलस गया था। घायल बलवंत के भाई प्रवीण सिंह उर्फ मिंटू सिंह ने गदागंज थाना क्षेत्र के मुरैठी गांव निवासी सचिन अग्निहोत्री, सुदामापुर गांव के दुर्गेश शुक्ला व दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि 29 अगस्त को फायरिंग में घायल बलवंत सिंह व उसके साथियों ने आरोपी सचिन अग्निहोत्री के घर पर धावा बोल दिया था। मामले में सचिन की मां बबली ने छह नामजद समेत 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। बदला लेने की नियत से दूसरे पक्ष ने दो युवकों पर फायरिंग की थी। मामले में नामजद आरोपी दुर्गेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके पास से घटना में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें