फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में गड़बड़ी रोकने को बनेंगे संवेदनशील, अति संवेदनशील केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पिछली सेमेस्टर परीक्षा से सीख लेते हुए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) इस बार अपनी सेमेस्टर परीक्षा में केंद्रों में से संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्र तय करके उनकी मॉनीटरिंग करेगा। यहां अतिरिक्त पर्यवेक्षक तैनात करने के साथ-साथ स्वतंत्र एजेंसी से परीक्षा की लाइव स्ट्रीमिंग, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की जाएगी। पिछले साल कुछ केंद्रों में परीक्षा हुई गड़बड़ी के बाद विवि ने उनको डिबार, आर्थिक दंड लगाने के साथ भविष्य में ऐसा दोबारा न हो इसे लेकर भी कई कदम उठाए हैं। अब जब जुलाई में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा प्रस्तावित है तो इसके नियम-कानून बनाए जा रहे हैं। अभी तक कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी के निर्देश दिए जाते थे, लेकिन कुछ नहीं करते थे। इस बार सभी को सौ फीसदी सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य किया गया है। ऐसा न होने पर वहां परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। इस बार दोगुने होंगे परीक्षा केंद्र कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या भी 110 से बढ़कर 200 या 210 तक हो जाएगी। साथ ही कुछ जगह सेल्फ सेंटर भी बनाने का प्रस्ताव है, जिसे देखते हुए भी इस बार अतिरिक्त सतर्कता रखी जाएगी। इसी क्रम में विवि ने ऐसे कुछ केंद्रों को चिह्नित किया है, जिन्हें संवेदनशील और अति संवेदनशील की श्रेणी में रखकर निगरानी रखी जाएगी। यहां अतिरिक्त पर्यवेक्षक तैनात होंगे। इन केंद्रों की विवि स्तर से रैंडम चेकिंग की जाएगी। साथ ही एक एजेंसी के माध्यम से यहां से लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी, जिसे विवि के अधिकारी देख सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने कहा कि इस बार हम काफी बदलाव व कड़ाई करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों वाले सेंटर पर विशेष निगाह रहेगी। गड़बड़ी करने व प्रयास करने वालों को केंद्र नहीं बनाया जाएगा। हम कॉलेजों की व्यवस्था के भरोसे नहीं रहेंगे। अपनी व्यवस्था से चयनित केंद्रों की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। दूर के केंद्र गड़बड़ी करने का ज्यादा प्रयास करते हैं। तीन कॉलेजों की बची परीक्षा इंजीनियरिंग कॉलेज में होगी विवि प्रशासन ने तय किया है कि पूर्व में हुई सामूहिक नकल वाले तीन कॉलेजों की बची हुई परीक्षा पास के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में कराई जाएगी। इसके लिए पर्यवेक्षक की तैनाती विवि की ओर से की जाएगी। गौरतलब है कि सामूहिक नकल का मामला प्रकाश में आने के बाद विवि इनकी परीक्षा लखनऊ स्थिति विवि परिसर में करा रहा था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से कुछ पेपर बाकी राह गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें