फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा में सेंचूरियन डिफेंस अकादमी के छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री कार्यालय से 1090 चौराहा तक आयोजित यात्रा में संस्थान के निदेशक हेमंत दीक्षित व टीम सेंचूरियन के साथ डिफेंस अभ्यर्थियों ने भाग लिया। 2000 फुट लंबा तिरंगा कंधों पर उठाते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए गए। भाजपा नेता नीरज सिंह ने डिफेंस अभ्यर्थियों के जोश को देखकर तिरंगा यात्रा में शामिल होकर उनके साथ कदम से कदम मिलाया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, महामंत्री धर्मपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें