फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गर्मी में झुलस रहे मासूम, विद्यालयों का समय एक समान करने की मांग

Wed, 19 Apr 2023 11:48 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में गर्मी के प्रकोप के कारण मासूमों को खास दिक्कत हो रही है। ऐसे में विभिन्न जिलों में परिषदीय स्कूलों का भी अलग-अलग हो गया है। कई जिलों में दिन में बिजली न आने से भी काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
गर्मी के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। स्थानीय स्तर पर बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने अपने स्तर से स्कूलों के समय में बदलाव शुरू किया है। इससे विभिन्न जिलों में कक्षा एक से आठ तक परिषदीय विद्यालयों में अलग-अलग समय होता जा रहा है। ऐसे में राज्य स्तर से एक समान समय तय न किए जाने से बच्चे, अभिभावक व शिक्षक सभी परेशान हैं।

विज्ञापन


अप्रैल के दूसरे सप्ताह में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। शासन की ओर से परिषदीय स्कूलों के लिए सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक का समय तय है। ऐसे में बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत नहीं होती है लेकिन दोपहर एक-दो बजे उन्हें घर लौटाने में काफी परेशानी होती है। क्योंकि सुबह 11-12 बजे के बाद ही गर्म हवाएं चलने लगती हैं।

ये भी पढ़ें - मैं अभी मरा नहीं हूं: अतीक ने बिल्डर से कहा था- मुझसे जेल में आकर मिलो, आखिरी बार समझा रहा हूं, हिसाब कर दो...
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव में प्रचार से दूर रहेंगी मायावती: किसी भी जिले में नहीं करेंगी रैली, विश्वनाथ की होगी अग्निपरीक्षा


कई जगहों पर फसलों की कटाई के मद्देनजर दिन में बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है। इसकी वजह से स्कूलों में बच्चों को पसीना बहाते हुए या खुले में पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। इसे लेकर अभिभावकों व शिक्षकों ने दबाव बनाना शुरू किया तो बीएसए ने अपने स्तर से स्कूलों के समय में संशोधन करना शुरू कर दिया है। हालांकि यह भी बच्चों को राहत नहीं दे पा रहा है। अभिभावकों व शिक्षक संगठनों ने मांग की है कि शासन स्तर पर स्कूलों का समय निर्धारित किया जाए।

विभिन्न जिलों में परिषदीय विद्यालयों के समय
अंबेडकरनगर में सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक।
बाराबंकी में सुबह 7.30 से दोपहर 12.00 बजे तक।
वाराणसी में सुबह 7.00 से 11.30 बजे तक।
मऊ में सुबह 07.00 से दोपहर 12.00 बजे तक।
लखीमपुर खीरी में सुबह 7.30 से दोपहर 01.00 बजे तक।
आजमगढ़ में सुबह 07.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक।
जौनपुर में सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक।
प्रयागराज में सुबह 07.00 से दोपहर 12.00 बजे तक।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें