लखनऊ। एलडीए ने ई नीलामी से बेची जा रही संपत्तियों का समय आठ दिन और बढ़ा दिया है। अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि पहले आठ अगस्त को ई नीलामी होनी थी, अब इसे 20 अगस्त कर दिया गया है। इसी तरह अब पंजीकरण की तारीख भी 18 अगस्त कर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए लोग एलडीए की वेबसाइट ldaauction.procure247.com पर जा सकते हैं।