फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों को रक्षासूत्र बांधकर किया रवाना

Fri, 01 Mar 2019 01:50 AM IST
sahaj sahaj न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
indian soldiers
विज्ञापन
देश की रक्षा के लिए सीमा पर जा रहे जांबाज सैनिकों को चारबाग रेलवे स्टेशन पर लोगों ने रक्षा सूत्र बांधे। बुजुर्गों ने विजयी होकर लौटने का आशीर्वाद दिया तो बच्चों ने उनके साथ सेल्फी ली। दरअसल, जम्मू-कश्मीर सीमा पर भारत व पाकिस्तान केबीच तनातनी केचलते सैन्यकर्मी अपने देश की रक्षा के लिए ड्यूटी पर जा रहे हैं। आरएसएस के नगर प्रचार प्रमुख डॉ. पंकज भारतवासी ने बताया कि चारबाग रेलवे स्टेशन से सीमा पर जाने वाले सैनिकों को रक्षासूत्र बांधे गए। ड्यूटी पर जाने वाले जांबाज सैनिकों में एक ऐसे भी थे, जिनकी चार मार्च को सगाई है। लेकिन मातृभूमि की सेवा के लिए वह ड्यूटी पर जा रहे थे, उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर अद्भुत आत्मविश्वास पैदा हुआ। डॉ. पंकज भारतवासी ने बताया कि जितने भी सैनिक ड्यूटी पर जा रहे थे, उन्हें रक्षासूत्र बांधा गया। स्वाती वर्मा, पवन वर्मा, निहारिका वर्मा, विनोद वर्मा, डॉ. अंशिका पाठक, वीरेंद्र शुक्ला ने वीर सैनिकों को रक्षासूत्र बांधकर विजय तिलक लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें