परिवहन निगम के यातायात अधीक्षक (टीआई) ने चेकिंग के विवाद पर बस कंडक्टर को पीट दिया। इस घटना से आक्रोशित होकर ड्राइवरों एवं कंडक्टरों ने हड़ताल कर दी।
बाराबंकी पर ड्राइवरों एवं कंडक्टरों बस संचालन ठप करके प्रदर्शन किया। इसके कारण लखनऊ से जाने वाली बसों का संचालन प्रभावित हुआ।
शाम चार बजे तक ड्राइवरों एवं कंडक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। यह प्रदर्शनकारी टीआई के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर अड़े हैं।
इस घटना के चलते लोगों को सलाह दी जाती रही कि जो यात्री बाराबंकी से गंतव्य स्थान की जाना चाहते वह अभी न जाए।