बलरामपुर में थायरॉयड की जांच शुरू
बलरामपुर अस्पताल में थायरॉयड की जांच शुरू हो गई है। यह 24 जून से बंद थी।
अस्पताल में रीजेंट खत्म होने की वजह से थायरॉयड की जांच बंद कर दी गई थी। अब निजी कंपनी ने अस्पताल में रीजेंट की आपूर्ति शुरू कर दी है। ऐसे में मंगलवार से जांच शुरू हो गई है। यहां औसतन 80 मरीजों की जांच होती है।