रायबरेली। परिवहन विभाग की टीम ने शुक्रवार शाम चेकिंग के दौरान तीन ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया। इस 25 छोटे वाहनों का चालान किया गया है। एआरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ओवरलोड मिले दो ट्रक शिवगढ़ में और एक बछरावां में सीज किया गया।