फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जलभराव से फिर तीन ट्रेनें निरस्त

Thu, 13 Jul 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अंबाला मंडल के तीन अलग-अलग रेल खंडों पर भारी बारिश की वजह से हुए जलभराव के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। इस जिले से होकर गुजरने वाली तीन ट्रेनें सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जिन्हें फिर रद्द करना पड़ा। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें विलंब से चलीं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। रिजर्वेशन करा चुके यात्री अपनी यात्रा निरस्त कर टिकट रिफंड कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल, चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस और जम्मू तवी से पटना जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस बुधवार के अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त कर दी गई। ये तीनों ट्रेनें अगले दिन रायबरेली पहुंचती हैं, जिससे तीनों ट्रेनें बृहस्पतिवार को नहीं आएंगी। जलभराव वाले इलाकों से होकर गुजरने वाली जो ट्रेनें आ रही हैं, उनका मार्ग भी बदले जाने के कारण विलंब से पहुंच रही हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि अंबाला मंडल के सरहिंद-नंगलडैम, चंडीगढ़ -सानेहवाल एवं सहारनपुर-अंबाला रेल खंड में भारी जलभराव के कारण ट्रेनों को रद्द किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर टिकट के रिफंड के अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं। यात्री अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 अथवा एनटीईएस पर जानकारी कर लें।
रायबरेली। जलभराव के कारण ट्रेनों की रफ्तार बिगड़ी हुई है। जलभराव वाले इलाकों से गुजरने वाली ट्रेनों को दूसरे रास्तों से चलाया जा रहा है। बुधवार को अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल साढ़े छह घंटे देर से रायबरेली पहुंची। देहरादून से बनारस जाने वाली जनता मेल सवा तीन घंटे, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल पौने दो घंटे, दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस सवा घंटे और बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल पौन घंटे और लखनऊ-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन तीन घंटे देर से आई। जिले के लालगंज, ऊंचाहार, डलमऊ से होकर गुजरने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस भी लेट रही। चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस ढाई घंटे और प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस पौन घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें