फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: वाराणसी इंटरसिटी सहित तीन ट्रेनें 20 से 28 फरवरी तक निरस्त, ये है वजह

Mon, 13 Feb 2023 05:34 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

चार स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है। ऐसे में वाराणसी इंटरसिटी सहित तीन ट्रेनें 20 से 28 फरवरी तक निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतू, जगेशरगंज, चिलबिला, प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के काम के चलते लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी सहित तीन ट्रेनें 20 से 28 फरवरी तक निरस्त रहेंगी। 

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 14203-04 लखनऊ वाराणसी इंटरसिटी, 15107-08 लखनऊ बनारस इंटरसिटी, 04255-56 लखनऊ-प्रयागराज संगम स्पेशल 20 से 28 फरवरी तक रद्द रहेंगी। 13005-06 हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल इस बीच वाराणसी पहुंचकर जंघई से फाफामऊ, ऊंचाहार, रायबरेली होकर चलेगी। पटना से जम्मूतवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस 21, 25 व 28 फरवरी को सुल्तानपुर के रास्ते आएगी।

जम्मूतवी से पटना की अर्चना एक्सप्रेस 20, 23 और 27 फरवरी को, पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस 20 से 27 फरवरी तक सुल्तानपुर होकर लखनऊ आएगी। भोपाल-प्रतापगढ़ सुपरफासट 20, 22, 25 और 27 फरवरी का रायबरेली पहुंचकर निरस्त होगी।
विज्ञापन


प्रतापगढ़-भोपाल सुपरफास्ट रायबरेली से ही चलाई जाएगी। बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 25 से 28 फरवरी तक दोपहर 1:30 बजे की जगह 2:30 बजे चलेगी। प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी का ठहराव 28 फरवरी तक चिलबिला स्टेशन पर नहीं होगा।

उधर, झांसी-कानपुर रेलखंड के मलासा, लालपुर, पामा स्टेशनों की नॉन इंटरलॉकिंग के लिए वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी-लखनऊ पैसेंजर को 21 फरवरी तक निरस्त किया गया है। 22533 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस सोमवार को और बरौनी एर्नाकुलम एक्सप्रेस मंगलवार को भीमसेन-पामा रेलखंड पर 45 मिनट रोककर चलेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें