फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलेंगे युवा, तभी आगे बढ़ेगा भारत : राजेश्वर सिंह

विज्ञापन
विधायक डॉ राजेश्वर सिंह एवं आर. पी. सिंह ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन कर युवा खिलाड
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर स्पोर्ट्स प्रीमियर लीग के तहत शुक्रवार को आशियाना की एलडीए कॉलोनी के जयजगत पार्क में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि जिस राष्ट्र के युवा मैदान में संघर्ष करते हैं, वह राष्ट्र हर चुनौती में विजयी बनता है। चार दिसंबर 2022 से शुरू हुई यह पहल अपने नौवीं संस्करण तक पहुंच चुकी है। इस वर्ष आयोजित अंतर स्कूल एवं अंतर स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट चैंपियनशिप में 160 टीमें भाग ले रही हैं। इनके बीच लगभग 160 मुकाबले खेले जाएंगे। विजेता टीम को 50,000 एवं उपविजेता टीम को 25,000 की पुरस्कार राशि दी जाएगी। साथ ही व्यक्तिगत वर्ग में खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को टी-शर्ट एवं प्रत्येक टीम को क्रिकेट किट उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर आरपी सिंह ने कहा कि राजेश्वर जी से मेरा संबंध दशकों पुराना है। जिस समर्पण और भावना के साथ वह युवाओं को खेलों से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं, वह अत्यंत प्रेरणादायी है। इस अवसर पर अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के सीईओ डॉ. मयंक सोमानी, सरदार इकबाल सिंह, हरजीत कौर, जेहा रजा, डॉ. अजय शुक्ला समेत अन्य मौजूद रहे।

विधायक डॉ राजेश्वर सिंह एवं आर. पी. सिंह ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन कर युवा खिलाड

विधायक डॉ राजेश्वर सिंह एवं आर. पी. सिंह ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन कर युवा खिलाड

विधायक डॉ राजेश्वर सिंह एवं आर. पी. सिंह ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन कर युवा खिलाड

विधायक डॉ राजेश्वर सिंह एवं आर. पी. सिंह ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन कर युवा खिलाड

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें