लापरवाही बरतने पर तीन दरोगा लाइन हाजिर
लखनऊ। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले तीन दरोगा को पुलिस आयुक्त ने लाइन हाजिर कर दिया। यह कार्रवाई मलिहाबाद की मिर्जागंज पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह, रहीमाबाद थाने के दरोगा करन सिंह और माल थाने के दरोगा गिरीशदत्त पांडेय पर हुई है। पुलिस आयुक्त ने इन दरोगा के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।