फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टंटबाज कार सवारों को १० किमी दूरी पीछा कर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टंटबाज कार सवारों को दस किमी. तक पीछा कर दबोचा
विज्ञापन

विभूतिखंड इलाके में शनिवार देर रात कार सवार स्टंटबाजों ने पीआरवी सहित तीन कारों को टक्कर मार दी।
पीआरवी ने दस किलोमीटर तक पीछा कर कैसरबाग इलाके से आरोपियों को दबोच लिया।
प्रभारी निरीक्षक राजीव द्विवेदी के मुताबिक, पकड़े गए तीनों युवक राजाजीपुरम निवासी अमित कुमार, करण रावत और अरबाज खान हैं।
घटना के समय कार करण चला रहा था। कार सीज कर तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, गाजीपुर क्षेत्र में तैनात पीआरवी-0499 शनिवार रात एक सूचना पर गोमतीनगर के एसआरएस मॉल के पास गई थी।
पीआरवी पर कमांडर दबीरुद्दीन वारसी, सब कमांडर अरुण शर्मा और चालक दुर्गेश तिवारी तैनात थे। कमांडर के मुताबिक, लौटते समय पीआरवी पिकअप भवन पुल पर थी।
इस दौरान लोहिया पार्क चौराहे से आ रह कार सवारों ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार घायल हो गया।
इसके बाद कार सवारों ने एक कार में भी टक्कर मार दी। रोकने के लिए पुलिस ने अपनी कार पुल पर लगाई तो कार सवार उसे भी ठोककर लोहिया अस्पताल की तरफ भाग निकले।
पुलिस ने करीब दस किलोमीटर तक पीछा किया। परिवर्तन चौक पार करने के बाद कैसरबाग पुलिस ने लालबाग में घेराबंदी कर युवकों को दबोच लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें