फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन मतदान व एक मतगणना स्थल तय, तीन एआरओ नियुक्त

Fri, 09 Jun 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में जिला योजना समिति के तीन पदों के लिए 17 जून से शुरू होने वाली चुनाव प्रक्रिया के लिए सहायक रिटर्निंग अफसर नियुक्त किए गए हैं। डीएम माला श्रीवास्तव ने एसडीएम (न्यायिक) लालगंज शिखा शंखवार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी व जिला गन्ना अधिकारी संजय कुमार को सहायक रिटर्निंग अफसर नियुक्त किया है। तीन मतदान केंद्र व एक मतगणना स्थल पर तय हो गया है।
विज्ञापन

डीएम ने उन्होंने बताया कि 17 जून को नामांकन के बाद नामांकनपत्रों की जांच होगी। 21 जून को नामवापसी के बाद 25 जून को मतदान के बाद मतगणना कराई जाएगी। मतदान व मतगणना को सम्पन्न कराने के लिए तीन मतदान केंद्र व एक मतगणना केंद्र निर्धारित किया है। नगर पालिका परिषद रायबरेली, नगर पंचायत लालगंज के के 49 सभासद डीएम के न्यायालय कक्ष में मतदान करेंगे। नगर पंचायत ऊंचाहार, सलोन, परशदेपुर व नसीराबाद के 50 सभासद एडीएम वित्त एवं राजस्व के न्यायालय कक्ष में मतदान करेंगे। नगर पंचायत डलमऊ, महराजगंज, बछरावां व शिवगढ़ के 45 सभासद बंदोबस्त अधिकारी-चकबंदी के न्यायालय में मतदान करेंगे। मतगणना डीएम के न्यायालय में कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें