फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छुट्टी पर तीन फिजीशियन, ओपीडी में मरीज बेहाल

Sun, 29 Sep 2024 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को इलाज के लिए आए मरीजों को भटकना पड़ा। तीन फिजीशियन डॉक्टरों के छुट्टी पर जाने के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ओपीडी कक्षों के बाहर सुबह से ही लंबी लाइन लग गई। घंटों इंतजार के बाद मरीजों को चिकित्सीय सलाह मिली। तमाम मरीज लौट गए। इमरजेंसी में पहुंचे बुखार और उल्टी दस्त के 14 से अधिक मरीजों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के फिजीशियन चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार गुप्ता तीन दिन से छुट्टी पर हैं। शनिवार को डॉ. आजम और डॉ. अशोक वर्मा भी छुट्टी पर चले गए। ऐसे में जुकाम, बुखार और उल्टी दस्त से ग्रस्त मरीजों को चिकित्सीय सलाह लेने के लिए पसीना बहाना पड़ा।

सुबह से ही ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों की भीड़ लग गई। भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। ओपीडी परिसर में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण मरीजों को खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। डॉ. गौरव त्रिवेदी व अन्य चिकित्सकों ने किसी तरह मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन


इसके अलावा भीड़ अधिक होने के कारण दवा काउंटर के साथ ही पौथोलॉजी में भी मारामारी रही। इमरजेंसी में शनिवार को अनद (1), अल्पना (10), श्याम (70), शकील (45) समेत 14 से अधिक मरीजों को बुखार और डायरिया के चपेट में आने के बाद भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि दिक्कत होने के कारण कुछ चिकित्सक छुट्टी पर गए हैं। शनिवार को ओपीडी में मरीजों की भीड़ भी अधिक रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें