रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में हुए हादसों में तीन लोग जख्मी हो गए। जिला हमीरपुर निवासी रामहेत ट्रक से मौरंग लेकर बहराइच जा रहा था। उधर, हरगांव निवासी ट्रक चालक बबलू आसाम से प्लास्टिक दाना लेकर दिल्ली जा रहा था।
बहराइच जिला मुख्यालय मार्ग पर शिवपुरी के निकट दोनों ट्रक टकरा गए। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक रामहेत व बबलू जख्मी हो गए। थानगांव के सुजातपुर मजरा जंगलपुरवा निवासी मोनू राजपूत बाइक से जा रहा था। चंदौली के निकट रेउसा क्षेत्र में वह डाले से टकराकर जख्मी हो गया। लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला बहराइच रेफर कर दिया गया ।