सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर इलाके में शनिवार रात गोला मार्ग पर एक अनियंत्रित कार के पेड़ से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है।
कार सवार मां पूर्णागिरी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे और सभी लखनऊ के हैं।
मृतकों की पहचान संदीप सिंह पुत्र डीजी सिंह, मोती झील बिहार ऐशबाग लखनऊ, अमित गुप्ता निवासी चौक व सोनू पुत्र मोहनलाल शर्मा के रूप में हुई है।
घायल रिशीनाग उर्फ मोनू पुत्र किशन थाना क्षेत्र कैसरबाग का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।