लखनऊ। जयपुर में होने वाली आगामी वर्ल्ड वाइड सुपरलीग (डब्लूडब्लूएसएल) इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप सीजन-2 में एलपीएस आनंदनगर शाखा के तीन खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। इन खिलाड़ियों में आशुतोष मिश्रा, दिव्य राज वंश व मयंक तिवारी शामिल हैं। प्रतियोगिता का आयोजन जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी के इंडोर हॉल में शनिवार और रविवार को किया जाएगा। खिलाड़ियों को रवानगी से पूर्व गुरुवार को स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में प्रधानाचार्या श्रीमती मीना तिवारी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। यह सभी खिलाड़ी एलपीएस आनंदनगर शाखा में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मास्टर अतुल यादव से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।