कवि सम्मेलन में हुआ तीन कृतियों का विमोचन
लखनऊ। गोमतीनगर सि्थत हिंदी मीडिया सेंटर में मंगलवार को आभूषण काव्यात्मक अभिव्यक्ति पटल की ओर से कवि सम्मेलन हुआ। इसमें तीन कृतियों का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि उमाशंकर शुक्ल ने संबोधित किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेंद्र सिंह रहे। डॉ. रेखा गुप्ता, ऋत श्रीवास्तव ''ऋतिका'', मोनिका वर्मा ''जुगनू'', कैप्टन सरोज सिंह ''सैनिक'' आदि को राम रत्न सम्मान -2026 दिया गया। संस्था की अध्यक्ष डॉ. अलका गुप्ता ''प्रियदर्शिनी'' की ओर से तीन कृतियों भक्ति रसामृत भजन संग्रह, मेरे राघव भजन संग्रह और मेरी पानी सी आदत है का विमोचन हुआ। डॉ. मनोज कुमार दुबे, डॉ. मनीष भारद्वाज, डॉ. वीरेंद्र प्रकाश, संतोष सत्यनारायण उपाध्याय, योगेश मिश्र, डॉ. नम्रता जैन आदि लोग मौजूद रहे।
कवि सम्मेलन में हुआ तीन कृतियों का विमोचन