मोहनलालगंज। कनकहा के पास तेज रफ्तार एसयूवी ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से जख्मी नारायण खेड़ा के राहुल व इनकी दो बहने कोमल व शशि को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार मामूली रूप से घायल दो युवक बिना इलाज कराए चले गए। पुलिस ने एसयूवी को कब्जे में ले लिया है। (संवाद)
युवती ने की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव मोहनलालगंज। मऊ गांव के ठाकुर प्रसाद की बेटी नेहा यादव (24) ने किचन में पंखे के कुंडे से दुपट्टे से सहारे लटककर जान दे दी। युवती के भाई संजय की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक, नेहा कुछ दिनों से घरेलू कारणों से तनाव में थी।(संवाद)
घर के बाहर खेल रहा किशोर लापता
मोहनलालगंज। फत्ते खेड़ा के किसान का 13 वर्षीय बेटा प्रेमकुमार अचानक खेलते-खेलते लापता हो गया। पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। कनकहा पुलिस चौकी इंचार्ज राहुल त्रिपाठी ने बताया कि 20 फरवरी को घर के बाहर खेल रहे प्रेमकुमार को मां सुमन बुलाने गई थी। किशोर मां से हाथ छुड़ाकर चला गया और लौटकर नहीं आया। (संवाद)