फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर तक जाने के लिए बनाए जाएंगे तीन भव्य पथ, 300 करोड़ रुपये आएगी लागत

Sun, 05 Feb 2023 12:32 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अयोध्या में रामलला का मंदिर अगले साल की शुरुआत में पूरा हो जाएगा। यहां हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आएंगे।
विज्ञापन
श्रीराम मंदिर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में राम मंदिर तक जाने के लिए तीन और भव्य पथ बनाए जाएंगे। इन्हें राम पथ, भक्ति और धर्म पथ के नाम से जाना जाएगा। ये मार्ग दो से आठ किमी तक लंबे होंगे। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है, जो शीघ्र ही कैबिनेट के सामने रखा जाएगा।

विज्ञापन

अयोध्या में रामलला का मंदिर अगले साल की शुरुआत में पूरा हो जाएगा। यहां हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आएंगे। रामलला की पूरी नगरी ही पूरे भव्य स्वरूप में दिखे, इसके लिए सरकार वहां ढांचागत सुविधाओं को बढ़ा रही है। 

इसी के तहत अयोध्या के अंदर मुख्य मार्ग से श्रीराम मंदिर तक जाने के लिए तीन पथ बनाने का फैसला किया गया है। पहले इस योजना पर धर्मार्थ कार्य विभाग काम कर रहा था, लेकिन अब इसे पीडब्ल्यूडी को दिया गया है।

ये पथ फोरलेन होंगे। इनमें से प्रत्येक पथ की चौड़ाई न्यूनतम 14 मीटर होगी। अयोध्या के अंदर इतनी चौड़ी सड़क बनाने के लिए जमीन अधिग्रहीत करनी होगी। इसलिए इन सड़कों की अनुमानित लागत 300 करोड़ रुपये आंकी गई है। 
विज्ञापन

शासन के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, जमीन अधिग्रहीत किए जाने की वजह से लागत अधिक होने के कारण इन पथों के निर्माण के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाना होगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें