फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिल्ली में मौसम बिगड़ा तो तीन विमान उतरे लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। दिल्ली में मंगलवार देर रात खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते अहमदाबाद, गुवाहाटी व चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली उड़ानों को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि अहमदाबाद से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-532 रात 12:25 बजे लखनऊ पहुंची। मौसम सामान्य होने के बाद रात 2:15 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसी क्रम में गुवाहाटी से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स-1042 रात 12:37 बजे लखनऊ पहुंची और रात 2:05 बजे दिल्ली रवाना हुई। चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-2193 भी रात 12:45 बजे लखनऊ पहुंची और रात 2:50 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें