फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: फर्जी बिजली बिल बनाने में तीन अभियंता हटाए, देवीपाटन जोन हुआ ट्रांसफर, निदेशक ने किया था निरीक्षण

Thu, 16 Feb 2023 11:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मध्यांचल के निदेशक योगेश कुमार ने आठ फरवरी को सेस खंड दो के खंडीय एवं परीक्षण खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने जांच के दौरान गलत रीडिंग के बिल बनाने का खेल पकड़ा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में फर्जी तरीके से बिजली बिल बनाकर उपभोक्ताओं का शोषण करने एवं विभाग का राजस्व प्रभावित करने के मामले में यूपी पावर कॉर्पोरेशन ने बड़ी कार्रवाई की है। इसके निर्देश पर मध्यांचल निगम के एमडी भवानी सिंह खंगारौत ने तीन अभियंताओं को लखनऊ से हटाते हुए देवीपाटन जोन ट्रांसफर कर दिया है। इनमें उपखंड अधिकारी, सहायक अभियंता मीटर एवं अवर अभियंता हैं।

विज्ञापन


मध्यांचल के निदेशक योगेश कुमार ने आठ फरवरी को सेस खंड दो के खंडीय एवं परीक्षण खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने जांच के दौरान गलत रीडिंग के बिल बनाने का खेल पकड़ा। निदेशक की रिपोर्ट पर एमडी ने बुधवार को सरोसा फतेहगंज के उपखंड अधिकारी शेषमणि, सहायक अभियंता मीटर अनुज श्रीवास्तव एवं इलाकाई अवर अभियंता सत्यम सिंह को लखनऊ से हटा दिया। इस सिलसिले एक अन्य खंड में भी कार्रवाई होने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें